दक्षता और श्रेष्ठता के लिये सतत कर्म जरूरी

गृह एवं जेल मंत्री श्री बाबूलाल गौर ने कहा कि दक्षता और श्रेष्ठता के लिये सतत कर्म करना होता है। श्री गौर आज समन्वय भवन सभागार में दबंग दुनिया समाचार-पत्र समूह द्वारा दबंग वुमेन इम्पॉवरमेंट अवार्ड समारोह को संबोधित कर रहे थे।

श्री गौर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं का उच्च स्थान है। परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। जीवन के हर क्षेत्र में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी है। उन्होंने दबंग दुनिया समाचार-पत्र द्वारा भोपाल में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला प्रतिभाओं के सम्मान को अच्छी पहल बताया। उन्होंने कहा कि इससे दूसरों को प्रेरणा मिलेगी।

समारोह को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता वानखेड़े और पूर्व महापौर श्रीमती कृष्णा गौर ने भी संबोधित किया। विशेष अतिथि श्रीमती सीमा सूर्यवंशी ने भी अवार्डी महिलाओं की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *