ग्रामीण हाट को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

यूनाइटेड नेशन द्वारा मध्यप्रदेश महिला वित्त-विकास निगम की विश्व बैंक की सहायता से मध्यप्रदेश के 9 जिलों में संचालित की गई हाट-बाजार की पहल को पब्लिक सर्विस अवार्ड-2013 के लिये चयनित किया गया है। यह अवार्ड शुक्रवार 19 जुलाई को महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती रंजना बघेल के नेतृत्व में महिला वित्त- विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमती सुधा जैन, महिला-बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री बी.आर. नायडू, निगम की तत्कालीन प्रबंध संचालक एवं प्रमुख सचिव ग्रामोद्योग श्रीमती कंचन जैन, आयुक्त महिला सशक्तिकरण श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव और हाट-बाजार संचालित करने वाली ग्रामीण महिला चत्ती बाई ग्रहण करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *