वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सेना की युद्धक क्षमता को प्रोत्साहन देते हुए सरकार ने एक कोर के गठन को मंजूरी दी है, जिसमें ६५ हजार करोड़ रूपए के खर्च से चीन की सीमा पर ५० हजार अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती शामिल है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में रक्षा मामलों से संबंधित मंत्रिमंडल समिति ने कल इस प्रस्ताव को मंजूरी दी।इस योजना के तहत १३ लाख सैन्यकर्मियों वाली सेना पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में नयी कोर का मुख्यालय खोल सकती है। बिहार और असम में उसके दो डिवीजन होंगे जबकि जम्मू कश्मीर के लद्दाख से लेकर अरूणाचल प्रदेश तक अन्य इकाइयां होंगी।सेना को पूर्वोत्तर क्षेत्र में तैनाती के लिए नई तोपखाना डिविजनें दी जाएंगी।