प्रशासन अकादमी में बेडमिंटन का समर कोचिंग केम्प प्रारंभ

आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी-भोपाल में बेडमिंटन खेल का तीन माह का समर कोचिंग केम्प प्रारंभ हो गया है। केम्प 30 जून 2016 तक चलेगा।

केम्प में कक्षा एक से बारहवीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। तीन माह के कोचिंग केम्प का सदस्यता शुल्क 2000 रुपये निर्धारित किया गया है। यह केम्प रविवार को छोड़कर प्रतिदिन प्रात: 8 बजे से 10 बजे तक तथा शाम को 4 बजे से 6 बजे तक लगाया जा रहा है। इच्छुक विद्यार्थी अकादमी के प्रभारी खेल अधिकारी से मोबाइल नम्बर 9425017174 सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *