मध्यप्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय ने व्यापम घोटाले में धन हेराफेरी की जांच पड़ताल के संबंध में दो अभियुक्तों की दस करोड़ रूपये लागत की परिसम्पत्तियां जब्त कर ली है।
धन हेराफेरी निरोधक अधिनियम के अन्तर्गत श्री अरबिन्दो आयुर्विज्ञान संस्थान के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर विनोद भंडारी और इस घोटाले के कथित सरगना डॉक्टर जगदीश सिंह सागर के खिलाफ सम्पत्ति जब्त करने के आदेश जारी किये गये हैं।