सब मिलकर प्रदेश के विकास में सहयोग करें

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सब मिलकर प्रदेश के विकास में सहयोग करें। प्रदेश के विकास में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ‘प्रदेश के स्वर्णिंम विकास में निगम-मंडलों की भूमिका’ कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री बाबूलाल जैन ने की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया था कि किसी भी निगम को बंद नहीं किया जाये। अपने काम से निगमों ने इस निर्णय को सही साबित किया। निगम-मंडलों में अध्यक्षों और पदाधिकारियों के रूप में बेहतर नेतृत्व दिया गया है। निगम-मंडलों के कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के भरसक प्रयास किये जायेंगे। मध्यप्रदेश राज्य निगम-मंडल कर्मचारी महासंघ और मध्यप्रदेश निगम-मंडल कर्मचारी-अधिकारी समन्वय महासंघ द्वारा आयोजित कार्यशाला में प्रदेश के सभी निगम और मंडलों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, निगम-मंडल अधिकारी-कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *