ओंकारेश्वर में सिंहस्थ कार्यों का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2016 में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये किये गये निर्माण कार्यो का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 12 करोड़ 44 लाख की लागत की मोरटक्का से ओंकारेश्वर के बीच बनी 12 किलोमीटर लम्बी टू लेन सड़क, 2 करोड़ 25 लाख की लागत से निर्मित 20 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, 1 करोड़ 37 लाख लागत का पुलिस कन्ट्रोल रूम भवन एवं बेरक, मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन में 6 करोड़ 30 लाख लागत की उत्कृष्ट रोड, नर्मदा तट पर लगभग 3 करोड़ लागत से निर्मित नवीन घाट का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 8 करोड़ 59 लाख लागत की मुख्यमंत्री पेयजल योजना का शिलान्यास भी किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सपत्निक ओंकारेश्वर मंदिर में ज्योतिर्लिंग के दर्शन किये। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए लगभग सवा दो करोड़ की लागत से बनी भोजनशाला के भवन का लोकार्पण भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *