गुड़ी पड़वा और चैती चाँद पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

जनसम्पर्क, ऊर्जा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने गुड़ी पड़वा और चैती चाँद पर्व के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए सबके मंगल की कामना की है।

श्री शुक्ल ने अपने संदेश में कहा है कि भारत पर्वों का देश है तथा त्यौहार हमारी संस्कृति का एक अहम अंग है। उन्होंने कहा कि गुड़ी पड़वा पर्व से ही नव वर्ष का आरंभ होता है। गुड़ी का अर्थ विजय पताका होता है। श्री शुक्ल ने कहा कि आध्यात्मिक वातावरण में सभी की खुशहाली के लिए आदिशक्ति से प्रार्थना करने का यह पावन अवसर है।

जनसंपर्क मंत्री ने चैती चाँद पर्व की बधाई देते हुए कहा है कि जल-ज्योति, वरूणावतार, झूलेलाल सिंधी समाज के इष्ट देव है। भगवान झूलेलालजी के अवतरण को समाज चैती चांद के रूप में मनाता है। उन्होंने कहा कि भगवान झूलेलाल ने समाज के सभी वर्गों को एक कड़ी में जोड़े रखने के लिए महान कार्य किये हैं। उनके उपदेश आज भी प्रासंगिक है। श्री शुक्ल ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पर्व प्रदेश में सुख-समृद्धि और सदभाव की भावना को सुदृढ़ बनायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *