ख्व़ाजा गरीब नवाज के उर्स में प्रदेश की ओर से चादर पेश होगी

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हजरत ख्‍व़ाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलेह के 804 वें उर्स के मुबारक मौके पर अजमेर शरीफ दरगाह जाने वाले दल को आज यहाँ रवाना किया। उर्स में मुख्यमंत्री की ओर से अकीदत के फूलों की चादर पेश होगी। उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम निगम श्री एस.के. मुद्दीन की सरपस्ती में पाँच सदस्यीय प्रतिनिधि-मंडल अजमेर शरीफ दरगाह में चादर पेश करेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अजीमुश्शान उर्स के मौके पर राज्य सरकार की ओर से जायरीनों को दिली मुबारकबाद दी है।

इस अवसर पर विधायक श्री विश्वास सारंग, मदरसा बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष श्री राशिद खान, सर्वधर्म युवा शक्ति के अध्यक्ष श्री शाहरूखमुद्दीन, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के श्री हारून जावेद सौदागर, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य श्री अलीम कुरैशी और हाफिज जुनैद भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *