आज विश्व स्वास्थ्य दिवस है। इसका आयोजन स्वास्थ्य संबंधी जागरुकता बढ़ाने के लिये किया जाता है। यह दिवस स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है ताकि लोग अधिक उम्र तक स्वस्थ रह सकें। इस वर्ष का विषय है – मधुमेह को मात।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, 35 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में मधुमेह के मामले चार गुना बढ़कर 42 करोड़ बीस लाख तक पहुंच गये हैं। संगठन के मुताबिक, लगभग हर ग्यारह में से एक व्यक्ति मधुमेह से पीड़ित है। मधुमेह से होने वाली मौत का एक बड़ा कारण ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाना है और दुनिया भर में प्रति वर्ष लगभग 37 लाख लोगों की मौत इससे होती है।