पिछड़ा वर्ग के 2000 बच्चों का होगा कौशल विकास

पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य ने कहा है कि इस वर्ष पिछड़ा वर्ग के 2000 बच्चों का कौशल विकास किया जायेगा। विद्यार्थियों की सुविधा के लिये पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति का भी युक्ति-युक्तकरण किया जायेगा।

श्री आर्य मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग अधिकारी-कर्मचारी सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संभाग स्तर पर भी ऐसे समारोह होना चाहिये।

श्री आर्य ने सम्मान समारोह में 15 विभुतियों को ज्योतिबा फुले और 15 समाज-सेवियों को सावित्री बाई फुले सम्मान तथा 155 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *