सामान्य प्रशासन, नर्मदा घाटी विकास, विमानन तथा नगरीय विकास एवं पर्यावरण राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर देश एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं है। श्री आर्य ने अपने शुभकामना संदेश
में बाबा साहेब को असाधारण व्यक्तित्व बताया है। उन्होंने कहा कि कमजोर और निम्न वर्ग के लोगों को समानता का अधिकार दिलवाने के लिए डॉ. अम्बेडकर द्वारा किये गये कार्य सराहनीय और अनुकरणीय है। वह एक ऐसे संविधान निर्माता है, जिन्हें युगों-युगांतर तक याद रखा जायेगा।