स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 125 वीं जयंती के पूर्व नवनिर्मित बौद्ध पुस्तकालय भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि दतिया में यह पुस्तकालय डॉ.अम्बेडकर के प्रति आदरांजलि का प्रतीक है।
मंत्री डॉ. मिश्रा ने डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने डॉ अम्बेडकर के जीवन और योगदान पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
मंत्री डॉ.मिश्रा ने बताया कि दतिया जिले से भी अनेक प्रतिनिधि 14 अप्रैल को अम्बेडकर नगर (महू) जयंती समारोह में जा रहे हैं जहाँ प्रधानमंत्री श्री मोदी जी द्वारा ग्रामोदय से भारत उदय अभियान का शुभारम्भ भी किया जा रहा है। कार्यक्रम में मंत्री डॉ. मिश्रा के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष और अन्य जन-प्रतिनिधि भी शामिल हुए।