डाँ. अम्बेडकर की 125वीं जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ

जनसंपर्क, ऊर्जा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

श्री शुक्ल ने कहा है कि स्वर्गीय डाँ. अम्बेडकर ने सशक्त संविधान बनाकर देश में सुदृढ़ लोकतंत्र की नींव रखी। उन्होंने दलितों, पिछड़ों को सामाजिक न्याय दिलाने और समतामूलक समाज निर्माण के लिए जीवन-पर्यन्त संघर्ष किया। उनके विचारों को आत्मसात कर समाज और देश के विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लेना ही उनके प्रति सही श्रद्धांजलि होगी। श्री शुक्ल ने डॉ. अम्बेडकर के सामाजिक सदभाव के विचारों को अपनाने का भी लोगों से आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *