स्‍वदेश भेजे जाने वाले धन के मामले में भारत शीर्ष पर बना हुआ है।

प्रवासी भारतीयों की तरफ से स्‍वदेश भेजे जाने वाले धन के मामले में भारत शीर्ष पर बना हुआ है। हालांकि, वर्ष 2014 के मुकाबले भारत को 2015 में प्राप्त हुई राशि में एक अरब डॉलर की कमी आई। विश्व बैंक ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि पिछले वर्ष 69 अरब डॉलर की रकम के साथ भारत शीर्ष पर रहा, हालांकि यह 2014 के मुकाबले एक अरब डॉलर कम है। रिपोर्ट में भारत के बाद चीन को स्थान मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *