बम्बई शेयर बाजार में आज वृद्धि का रूख है। शुरूआती कारोबार में सेन्सेक्स में १०२ अंकों से अधिक की वृद्धि हुई और ये बीस हजार २३० हो गया। इससे पहले ३० मई को सेंसेक्स इस स्तर तक पहुंचा था। सूचना टैक्नोलॉजी, प्रौद्योगिकी, ऑटो और धातु क्षेत्रों के शेयरों में वृद्धि के कारण सेंसेक्स में ये मजबूती आई। अब से कुछ देर पहले सेंसेक्स ९१ अंक बढ़कर २० हजार २१९ पर था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी ९ अंकों की वृद्धि के साथ ६ हजार ४८ पर आ गया।