न्यायमूर्ति पी. सतशिवम को आज देश के प्रधान न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई गई। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज सुबह राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में एक संक्षिप्त समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह, मंत्रिमंडल में उनके सहयोगी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और कई कानूनविद् मौजूद थे।न्यायमूर्ति सतशिवम १९७३ में मद्रास बार एसोसिएशन के सदस्य बने थे। जनवरी १९९६ में वे मद्रास उच्च न्यायालय में न्यायाधीश बने और २००७ में उन्हें पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में भेजा गया। अगस्त २००७ में उन्हें उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश बनाया गया। वे २७ अप्रैल २०१४ तक देश के प्रधान न्यायाधीश रहेंगे।