राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी को विदाई

राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी को आज भोपाल के दो-दिवसीय प्रवास के पश्चात राजा भोज विमान-तल पर विदाई दी गयी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान

, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, महापौर श्री आलोक शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी, मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा तथा डी.जी.पी. श्री सुरेन्द्र सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर सिंहस्थ पर आधारित दो पुस्तक तथा प्रतीक-चिन्ह राष्ट्रपतिजी को भेंट किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *