प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल नई दिल्ली में राष्ट्रीय कृषि बाजार पोर्टल-e-NAM की शुरूआत करते हुए किसानों से देश की अर्थव्यवस्था में मजबूती के लिए खेती के आधुनिक और वैज्ञानिक तौर तरीके अपनाने को कहा है। उन्होंने कहा है कि किसानों के लिए अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के लिए कृषि क्षेत्र के सभी अंगों को एक साथ लेना होगा। श्री मोदी ने कृषि उत्पादों को अधिक लाभदायक बनाने के लिए इस क्षेत्र में वैश्विक आवश्यकताओं के अनुसार परिवर्तन करने का आह्वान किया।
Related News