सरकार ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना 11 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के 61 जिलों में भी शुरू कर दी है जहां बालक-बालिकाओं का अनुपात कम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल हरियाणा में इस योजना का शुभारंभ किया था और इसे बालक-बालिकाओं में कम अनुपात वाले देश के सौ जिलों में लागू किया गया। आज नई दिल्ली में एक समारोह में महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि सौ में से 49 जिलों में बहुत अच्छे ढंग से काम हो रहा है।
जो हम लोगों ने सौ डिस्टिक्स लिये थे, उसमें से 49 तो बेहद अच्छे हैं। उनमें से जैसे कि 830 से चले गये हैं 907 तक कुछ हिमाचल के चले गये हैं उससे भी ऊपर सो दे हैव एक्सिडेड एवरी टारगेट
श्रीमती मेनका गांधी ने कहा कि गर्भधारण के मामलों पर नजर रखने के लिए गांव के सरपंच को प्रमुख संपर्क व्यक्ति बनाया जाना चाहिए। जिला कलैक्टरों से कहा गया है कि एक बोर्ड के जरिए प्रत्येक गांव में लड़कों और लड़कियों की संख्या प्रदर्शित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि हरेक जिले में पुलिस अधीक्षक महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति पर नजर रखने के लिए एक महिला पुलिस स्वयंसेवक को नामांकित करेगा।