आधी कीमत पर आध्यात्मिक साहित्य की बिक्री

सिहंस्थ-2016  में विश्व पुस्तक सप्ताह के अंतर्गत  23  अप्रैल से पुस्तक प्रेमियों को मंगलनाथ जोन में उनकी रूचि का साहित्य आधी कीमत पर मिल रहा है। मेले में  आए श्रद्धालु प्रतिदिन  प्रेरणास्पद आध्यात्मिक साहित्य से भी रू-ब-रू हो  रहे हैं। अखिल भारतीय गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से स्थापित केंद्र इस साहित्य के प्रदर्शन और विक्रय का कार्य कर रहा है।

प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु यहाँ पहुँचकर न सिर्फ साहित्य खरीदते हैं, बल्कि मित्रों, रिश्तेदारों  को जन्म-दिवस और विवाह वर्षगांठ जैसे शुभ अवसर पर उपहार में देने के लिए अतिरिक्त प्रतियाँ ले रहे हैं। केंद्र में गायत्री परिवार के प्रमुख श्रीराम  शर्मा आचार्य की लिखी वो पुस्तिकाएं लोकप्रिय हो रही हैं जो आचार्य जी ने अपने सक्रिय जीवन में निरन्तर लिखीं। वर्ष 2011  में गायत्री परिवार ने  इन पुस्तिकाओं के भारतीय भाषाओं में अनुवाद का महत्वपूर्ण कार्य भी किया  था।  भारत में स्थित सैकड़ों गायत्री मंदिर परिसर इन पुस्तिकाओं की स्थायी प्रदर्शनी संचालित करते हैं। भारतीय भाषाओं में ऐसा उपयोगी  साहित्य अब उज्जैन में आगामी 22  मई तक उपलब्ध रहेगा।  ‘शिक्षा ही नहीं विद्या भी’ और  ‘ईश्वर  का परम प्रसाद-प्रखर प्रज्ञा’  पुस्तिकाएँ  बड़ी संख्या में बिक रही  हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *