सिंहस्थ महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चलित एटीएम

सिंहस्थ में श्रद्धालुओं को पैसे निकालने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। प्रशासन के प्रयासों से मेला क्षेत्र में विभिन्न बैंकों द्वारा ‍चलित एटीएम की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। ऐसी ही सुविधा पंजाब नेशनल बैंक द्वारा मंगलनाथ जोन के सिद्धवट क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध करवायी गयी है।

एटीएम में नगद राशि जमा करने तथा सिक्कों के वितरण की मशीन भी लगी है। कार्य दिवस में सिक्कों तथा नोटों के वितरण की व्यवस्था की गई है । इस सुविधा का सिंहस्थ महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को लाभ मिल रहा है। पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 10, 20, 50 तथा 100 रुपये के नये नोट और 1, 2, 5, 10 रुपये के सिक्के श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाये गये हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *