सिंहस्थ महाकुंभ में सुगम आवागमन के लिये मास ट्रांसपोर्ट सिस्टम तैयार किया गया है। छोटी दूरियों से उज्जैन तक आवागमन के लिये बड़ी संख्या में मैजिक वाहनों को परमिट दिये गये हैं। इनमें सीएनजी चलित और डीजल से चलने वाले मैजिक वाहन शामिल है। सिंहस्थ के लिए 479 सीएनजी मैजिक तथा 475 डीजल मैजिक वाहन यात्रियों के लिये उपलब्ध हैं।
मास ट्रांसपोर्ट व्यवस्था उज्जैन के आस-पास के स्थानों से उज्जैन त
क आने के लिए की गई है। सीएनजी से चलने वाले मैजिक के लिये 9 रूट निर्धारित किये गये हैं। साँवराखेड़ी से भूखी माता मार्ग पर 60 मैजिक वाहन चलेंगे। साँवराखेड़ी से उन्हेल रोड सेटेलाईट टाऊन तक 50, नानाखेड़ा से देवास गेट तक 40, नागझिरी से बियाबानी तक 60, नागझिरी से उन्हेल रोड सेटेलाईट टाऊन तक 70, पांवास फ्लेग स्टेशन से साँवराखेड़ी तक 50, पवासा सेटेलाईट टाऊन से बियाबानी चौराहा तक 50, देवास गेट से रणजीत हनुमान व्हाया जूरा सोमवारिया एवं वापसी के मार्ग पर 60 और आगर रोड सेटेलाईट टाऊन से जूना सोमवारिया तक आने-जाने के लिए 50 मैजिक वाहन चलेंगे। साँवराखेड़ी से भूखी माता तक पहुँचने के लिये अतिरिक्त मैजिक वाहनों की व्यवस्था भी की गई है। इसके लिये 190 अतिरिक्त मैजिक वाहन चलाये जायेंगे।
डीजल मैजिक वाहन संचालन के लिये 10 रूट तय किये गये हैं। प्रत्येक रूट पर 50-50 डीजल मैजिक वाहन चलाये जायेंगे। जो मार्ग तय किये गये हैं, उनमें साँवराखेड़ी से जवासिया चौराहा, नरवर से लोटी तिराहा, ताजपुर से नानाखेड़ा, ढाबला पंटा से आगर रोड सेटेलाईट टाऊन, उन्हेल रोड सेटेलाईट टाऊन से ताजपुर, उन्हेल रोड सेटेलाईट टाऊन से रणजीत हनुमान जूना सोमवारिया, केडी पैलेस से जूना सोमवारिया, नलवा से भूखी माता, बड़नगर सेटेलाईट टाउन से चिंतामण गणेश मंदिर शामिल हैं। इसके अलावा पानबिहार से मकोड़िया आम रूट पर 25 डीजल मैजिक वाहन संचालित किये जा रहे हैं।