महिला श्रद्धालुओं के लिए घाटों में बने चेंजिंग-रूम

सिंहस्थ-2016 उज्जैन में पवित्र सलिला क्षिप्रा के विभिन्न घाट पर बने चेंजिंग-रूम की महिला श्रद्धालुओं ने मुक्त-कंठ से सराहना की। महिलाओं ने कहा कि उन्हें अब क्षिप्रा में स्नान करने

में कोई परेशानी नहीं होती है। मेला प्रशासन द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से मंगलनाथ घाट, भैरव घाट सहित सभी स्नान घाट में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर महिलाओं के लिए चेंजिंग-रूम बनवाये गए हैं। महिलाओं ने घाटों में लगातार की जा रही सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की भी तारीफ की। एक बुजुर्ग महिला श्रद्धालु श्रीमती सुमन तिवारी ने कहा कि महिलाओं के लिए यह व्यवस्था बहुत उपयोगी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *