उज्जैन में सिंहस्थ-2016 में भारतीय डाक विभाग की लोकप्रिय माय स्टॉम्प योजना का लाभ प्रमुख साधु-संतों ने भी लिया है। प्रमुख रूप से रमेशभाई ओझा, श्री अवधेशानंदजी, श्री मुरारी बापू, श्री दादू महाराज आदि ने सिंहस्थ के डाक टिकिट
के साथ अपने चित्र के डाक टिकिट बनवाए हैं। सिंहस्थ की विशेष डाक टिकिट के साथ व्यक्ति विशेष की फोटो की शीट तीन सौ रुपये में तैयार कर प्रदान की जा रही है। एक शीट में बारह फोटो शामिल होते हैं।
सिंहस्थ की याद संजोने के लिये की गई इस अभिनव पहल के साथ ही भारत सरकार द्वारा सिंहस्थ-2016 का स्पेशल कवर (विषेष आवरण) जारी किया गया है।