सिंहस्थ मेला क्षेत्र भर में ही नहीं, बल्कि देश भर में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से सिंहस्थ में दिव्यत्व से एकाकार होने का आमंत्रण देते होर्डिंग की लोग खूब सराहना कर रहे हैं। साथ ही उज्जैन पहुँचे तीर्थ-यात्रियों, श्रद्धालुओं एवं आगन्तुकों का स्वागत करते मुख्यमंत्री
की होर्डिंग की यहाँ काफी चर्चा है। यूँ तो मुख्यमंत्री प्रदेश में होने वाले हर आयोजन के लिए सदैव ही बेहतर मेजबान साबित हुए हैं। लेकिन सिंहस्थ के न्यौते और स्वागत के संदेश देते होर्डिंग्स ने साधु-संतों, महंतों और श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया है। 
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से आये श्री राजेन्द्र मिश्रा कहते हैं कि ‘मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान बहुत ही सहज, सरल और धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं।’ निमाड़ अंचल के खरगोन से सिंहस्थ में आये श्री घनश्याम राठी कहते हैं, ‘जब मुख्यमंत्री ने न्यौता है, माता क्षिप्रा और बाबा महाकाल ने बुलाया है, ऐसे में भला कोई क्यों न आये।‘
इंदौर से अपने साथियों के साथ आये इंजीनियरिंग के छात्र श्री शिशिर शुक्ला कहते हैं कि – उन्होंने रामघाट पर स्नान किया और मेले का भ्रमण किया। उन्होंने यहाँ की व्यवस्थाओं और सिंहस्थ में बड़ी संख्या में विदेशियों की भागीदारी का जिक्र करते हुए कहा कि ‘मुख्यमंत्री की पहल ने उज्जैन सिंहस्थ को धार्मिक ग्लोबल इवेण्ट का स्वरूप दे दिया है।‘