प्रभारी मंत्री, उज्जैन श्री भूपेन्द्र सिंह ने आज पुनः दूसरे दिन सिंहस्थ मेला क्षेत्र के काल भैरव जोन का भ्रमण किया। उन्होंने जोन क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए विकसित की गई बुनियादी सुविधाओं और जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
श्री भूपेंद्र सिंह ने मंदिर के द्वार रात्रि कम से कम 11 बजे तक खुले रखने के निर्देश दिये। इसके पूर्व इस मंदिर के द्वार रात्रि 10 बजे बन्द हो जाते थे। ऐसी जन-मान्यता है कि भगवान महाकाल के दर्शन के बाद काल भैरव दर्शन किए जाने चाहिए।