पंचक्रोशी यात्रा का पुण्य प्राप्त करने के लिए उज्जैन के आसपास के गाँवों के हजारों श्रद्धालु यात्रा मार्ग पर दिखाई देने लगे हैं। रविवार 1 मई से शुरू होने वाली इस यात्रा
के प्रति काफी उत्साह देखा जा रहा है। सिंहस्थ मेला क्षेत्र के मंगलनाथ जोन से लगे इलाकों के अनेक लोग ने आज ही यात्रा प्रारम्भ कर दी है।