उज्जैन में सिंहस्थ के दौरान मंगलनाथ झोन के सिद्धवट सेक्टर में प्रशासन द्वारा जल आपूर्ति के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। सेक्टर के आश्रमों, शिविरों में निर्बाध जल आपूर्ति के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए जल उपलब्धता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई हैं।
सेक्टर में स्थापित भैरवगढ़ थाना, जेल तथा गढ़कालिका के पास की तीन टंकियों द्वारा प्रतिदिन चार से साढ़े चार किलो लीटर पानी की आपूर्ति की जा रही है। सेक्टर में लगाये गए 2100 नल एवं शौचालयों एवं स्नाना
गारों में प्रात: 4 बजे से 11 बजे तक, दोपहर एक बजे से तीन बजे तक तथा शाम 5 बजे से 11 बजे तक तीन बार पानी प्रदाय किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 5000 लीटर के 7 टेंकर द्वारा भी जल आपूर्ति की जा रही है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कर्मचारी जल आपूर्ति व्यवस्था में 24 घंटे लगे हुए हैं। इनका मार्गदर्शन अधिकारी लगातार कर रहे हैं।