मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को अमावस्या पर्व के अवसर पर रात्रि 11 बजे सपत्नीक रामघाट पहुँचे। उन्होंने श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़े की गैलरी से रामघाट का नजारा लिया।
उन्होंने वहाँ से प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इतनी रात्रि में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मोक्षदायिनी सलिला क्षिप्रा में श्रद्धा एवं आस्था से डुबकी लगा रहे थे। 