मुख्यमंत्री श्री चौहान सड़क मार्ग से उज्जैन रवाना

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंहस्थ के दौरान आज हुई असमय बारिश में श्रद्धालुओं एवं संतजनों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि प्राकृतिक घटना से प्रभावितों की भरपूर सहायता की जाएगी। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के हरसंभव कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि सिंहस्थ का संपूर्ण आयोजन भगवान श्री महाकाल की कृपा और सबके धैर्य और सहयोग से पूर्णत: सफल होगा। संकट की इस घड़ी में भी सभी के सक्रिय सहयोग से सिंहस्थ महापर्व सानंद एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न होगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान उज्जैन में बारिश की सूचना मिलते ही सिंहस्थ की व्यवस्थाओं और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा के लिए सड़क मार्ग से उज्जैन के लिए रवाना हो गये। मौसम खराब होने के कारण वायुयान के उड़ान नहीं भर पाने के कारण मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से उज्जैन के लिए रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *