नेपाल में ताजा राजनीतिक घटनाक्रमों को देखते हुए वहां की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने प्रस्तावित भारत का राजकीय दौरा स्थगित कर दिया है। उनका सोमवार को नई दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम था।
नेपाल ने भारत में अपने राजदूत को सरकार से असहयोग करने और सरकार विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए वापस बुला लिया है। नेपाल के राजदूत दीप कुमार उपाध्याय ने नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी की 9 मई को निर्धारित भारत यात्रा रद्द किए जाने पर प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली से विरोध व्यक्त किया था।