खोजी पत्रकारों के अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने पनामा दस्तावेज के विस्तृत आंकड़े ऑनलाइन जारी किये।

खोजी पत्रकारों के अंतर्राष्ट्रीय संगठन- आई सी आई जे ने पनामा दस्तावेज के बारे में विस्तृत जानकारी ऑनलाइन कर दी है। पत्रकार संगठन ने बताया कि पनामा की विधिक कंपनी मोसेक फोनसेका (Mossack Fonseca)से लीक हुए कुल दस्तावेजों का एक हिस्सा अब ऑनलाइन खोजा जा सकता है। इनमें तीन लाख साठ हजार से ज्यादा लोगों और कंपनियों के नाम उजागर किए गये हैं। पत्रकार संगठन का कहना है कि वह कर चोरी और काले धन को छिपाने के खिलाफ वैश्विक अभियानके तहत जनहित में यह जानकारी प्रकाशित कर रहा है। संगठन ने ये भी कहा कि वह पूरी जानकारी को सार्वजनिक नहीं कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *