जनसंपर्क मंत्री श्री शुक्ल ने पूर्व विधायक श्री विश्वामित्र पाठक के निवास पर पहुँचकर उनकी माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की

जनसम्पर्क, ऊर्जा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा एवं खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सिंगरौली जिले के ग्राम जियावन पहुँचकर पूर्व विधायक श्री विश्वामित्र पाठक की माताजी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अजय पाठक की दादी श्रीमती शांतिदेवी पाठक के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

श्री शुक्ल ने कहा कि स्वर्गीय श्रीमती पाठक धार्मिक, आस्थावान, शांत स्वभाव की मिलनसार महिला थी। स्व. श्रीमती पाठक का गत 2 मई को बनारस में करीब 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

श्री शुक्ल ने परिवार के सदस्यों से मिलकर दु:ख व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *