बंगलादेश में कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी प्रमुख मतीउर रहमान निज़ामी को फांसी दे दी गई है।

बंगलादेश में कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी प्रमुख मतीउर रहमान निज़ामी को फांसी दे दी गई है। निज़ामी को 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान युद्ध अपराधों का दोषी ठहराया गया था।  73 वर्षीय निज़ामी को कल आधी रात ढाका की सेंट्रल जेल में फांसी दी गई।

निजामी को अपने ही गांव के साढ़े चार सौ से अधिक लोगों की हत्‍या करने का दोषी पाया गया था। निजामी बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी की अगुवाई में खालिदा ज़िया की पिछली सरकार में मंत्री थे और उन्‍हें 2010 में गिरफ्तार किया गया था। अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने निज़ामी को अक्तूबर, 2014 में मौत की सज़ा सुनाई थी। बंगलादेश के उच्चतम न्यायालय ने मौत की सज़ा के विरूद्ध निज़ामी की अंतिम याचिका पांच मई को खारिज कर दी थी। बंगलादेश में युद्ध अपराधों के लिए मुकदमों की शुरूआत 6 वर्ष पहले हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *