सिविल सेवा परीक्षा 2015 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

सिविल सेवा परीक्षा 2015 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। संघ लोकसेवा आयोग की आयोजित इस परीक्षा में दिल्‍ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से स्‍नातक टीना दाबी शीर्ष स्‍थान पर रहीं हैं। जम्‍मू कश्‍मीर के अतहर आमिर उल शफी खान दूसरे जबकि दिल्‍ली से जसमीत सिंह संधू तीसरे स्‍थान पर रहे हैं। कुल एक हजार 78 उम्‍मीवारों ने यह परीक्षा पास की है।

संघ लोक सेवा आयोग में शीर्ष स्‍थान पाने वाली टीना दाबी ने अपनी इस कामयाबी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके  कठिन  परिश्रम का फल है।

कामयाबी का राज ये रहा है कि  आप हार्डवर्क करते रहें, हार माने, फोकस् अप्रोच रखें, डिस्पिलन रखें, और मैं ब्लेस् थी कि मुझे बहुत स्ट्रांग पैरेंटल सपोर्ट था, मेरी मम्मी ने मुझे इतनी गाइडेंस, इतना सर्पोट दिया। सो आई गेस ये मेरा सक्सेस मंत्रा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को बधाई दी है। श्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा है कि ये अभ्यर्थी अपने जीवन के एक नए और रोमांचक चरण में प्रवेश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *