सिंहस्थ में जेल बंदियों द्वारा तैयार किए उत्पादों की बिक्री

सिंहस्थ में श्रद्धालु क्षिप्रा स्नान के साथ उज्जैन के धार्मिक स्थलों का भी भ्रमण कर रहे हैं। श्रद्धालु जब कालभैरव मंदिर जाते हैं तो उनकी नज़र उज्जैन केन्द्रीय जेल परिसर में बने बिक्री केन्द्र पर भी बरबस जाती है। यह केन्द्र सिंहस्थ में आकर्षक रूप से तैयार किया गया है। केन्द्र में जेल बंदियों द्वारा तैयार किए गए उत्पाद को प्रदर्शित है।

बिक्री केन्द्र में लकड़ी का फर्नीचर, कलात्मक वस्तुएँ, लेदर बेग, जेल में तैयार की गई विशेष दरियाँ प्रमुख हैं। बिक्री केन्द्र में श्रद्धालु विशेष रुचि लेकर बंदियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को देखते हैं और उन्हें खरीदते भी हैं। कुछ बंदी पीपल के पत्ते पर चित्रकारी करते हैं जिसे भी श्रद्धालु पसंद कर रहे हैं। काँच में फ्रेम की गई चित्रकारी काफी आकर्षक दिखाई पड़ती है। श्रद्धालुओं में इसकी विशेष माँग बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *