दतिया से आए 82 अभिभाषक के दल ने सिंहस्थ मेले में आकर माँ क्षिप्रा में स्नान कर महाकाल के दर्शन किये। उन्होंने अखाड़ों में पहुँचकर साधु-संतों के दर्शन एवं प्रवचन का लाभ लिया।
अभिभाषक दल के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने जगह-जगह कुंभ के मेले देखे किंतु ऐसा अदभुत कुंभ एवं मेला कभी नहीं देखा।
अभिभाषक श्री अरविंद लिटोरिया ने कहा कि उनके मन में इतने बड़े मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में आशकाएं थीं जो यहाँ आकर निर्मूल सिद्ध हुई हैं। सिंहस्थ में लाखों की भीड़ होने पर भी सभी व्यवस्थाएँ बरकरार हैं। जगह-जगह शुद्ध पेयजल, आवागमन की सुगम व्यवस्था, हजारों की संख्या में बने स्वच्छ शौचालय, लाईट एवं पुलिस की समुचित व्यवस्था देखकर लोगों में संतोष है।
अभिभाषक दल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को सिंहस्थ में अच्छी व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद दिया।