खनिज साधन विभाग 21 मई को सतना जिले में ई-नीलामी से संबंधित एक-दिवसीय कार्यशाला करेगा। उल्लेखनीय है कि खनिज विभाग प्रदेश में चार खनिज ब्लॉक की नीलामी ई-नीलामी से करेगा। पन्ना जिले के हातुपुर में डायमण्ड ब्लॉक, दमोह जिले के निमरमुण्डा तथा सतना जिले के बंदरखां एवं घुइसा में चूना पत्थर के ब्लॉक नीलाम किये जायेंगे।
कार्यशाला में ई-नीलामी प्रक्रिया से संभावित निविदाकर्ताओं को अवगत करवाया जायेगा। निविदाकर्ताओं की समस्याओं एवं शंकाओं का समाधान भी किया जायेगा।
संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म श्री विनीत ऑस्टिन ने बताया कि कार्यशाला में खनिज साधन विभाग के अतिरिक्त भारत सरकार से संबंधित मेसर्स मेकॉन, एस.बी.आई. केप तथा एम.एस.टी.सी. द्वारा विस्तृत जानकारी दी जायेगी।