सरकार ने सिंहस्थ में कोई कमी नहीं छोड़ी है

‘सिंहस्थ 2016 की व्यवस्थाओं के प्रबंधन में सरकार और प्रशासन ने किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी है। साधु, संत और महात्माओं को काफी सम्मान दिया है। अखाड़ों को पर्याप्त सुविधाएँ उपलब्ध करवाई गई हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की टीम ने बहुत अच्छा काम किया है।

प्रभारी मंत्री भी दिनरात सिंहस्थ महापर्व को सफल बनाने में जुटे हुए हैं, कड़ी मेहनत कर रहे हैं।’ यह बात निर्मल अखाड़े के सचिव श्री महंत बलवंतसिंह ने उज्जैन महाकुंभ के निर्मल अखाड़े के साधु-संतों से भेंट करने पहुँचे प्रभारी मंत्री से चर्चा में कही।

प्रभारी मंत्री श्री भूपेंद्रसिंह ने बड़नगर रोड स्थित निर्मल अखाड़े में पहुँचकर श्री महंत स्वामी ज्ञानदेवसिंह वेदांताचार्य, सचिव श्री महंत बलवंतसिंह एवं श्री महंत गोपालसिंह कोठारी से भेंट कर अशीर्वाद लिया। प्रभारी मंत्री ने साधु, संतों का पुष्पहारों से स्वागत किया और शाल ओढ़ाकर अभिनंदन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *