मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जावरा पहुँचकर श्री पाण्डेय को दी श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने जावरा पहुँचकर पूर्व सांसद डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय के निधन पर श्रद्धांजली आर्पित की। उन्होंने परिजनों से भेट कर ढाँढस बँधाया और ईश्वर से कामना की कि शोक संतप्त परिवार को इस मुश्किल घड़ी में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी ने एक ऐसे नेता को खो दिया हैं जिसकी क्षतिपूर्ति करना नामुमकिन है।

मुख्यमंत्री ने डॉ. पाण्डेय के पार्थिव देह को कंधा भी दिया। मुख्यमंत्री के साथ सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री श्री कैलाश जोशी, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री पारसचंद्र जैन, मंदसौर – जावरा संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री सुधीर गुप्ता, रतलाम शहर विधायक श्री चेतन्य काश्यप और मंदसौर विधायक श्री यशपालसिंह सिसौदिया एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *