राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन के एक बड़े आतंकवादी को नई दिल्ली में हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। अब्दुल वाहिद सिद्दीबापा नाम के इस आतंकवादी की भारत में कई स्थानों पर आतंकी हमलों के सिलसिले में तलाश थी। उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था और उसे आज गिरफ्तार कर लिया गया। सिद्दीबापा पर यह भी आरोप है कि वह इंडियन मुजाहिद्दीन के लिए आतंकवादियों की भर्ती करता था और धन जुटाता था।
Related News