बम्बई शेयर बाजार में आज मामूली उतार-चढ़ाव जारी है। तीसरे पहर के कारोबार में सेन्सेक्स 24 अंक बढ़कर 25 हजार 424 पर था। शुरूआती कारोबार में सेन्सेक्स 99 अंक की वृद्धि के साथ 25 हजार 498 पर खुला था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी सात हजार 786 पर आ गया। अन्तरबैंक विदेशी मुद्राबाजार में आज डॉलर के मुकाबले रूपये की कीमत में चार पैसे की गिरावट आयी। एक डॉलर 67 रूपये 40 पैसे का बोला गया।
Related News