बिजली की समाधान योजना से डेढ़ लाख घर हुए रोशन

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ने भोपाल और ग्वालियर के एक लाख 41 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ता को समाधान योजना का लाभ दिया है। इन उपभोक्ताओं में एक लाख 23 हजार 888 उपभोक्ता झुग्गी-बस्तियों में निवास करने वाले बीपीएल निम्न-दाब घरेलू उपभोक्ता हैं।

इन उपभोक्ताओं से कम्पनी को 71 करोड़ 74 लाख की राशि प्राप्त हुई। योजना में उपभोक्ताओं को करीब 54 करोड़ रुपये की छूट प्रदान की गयी है। इन उपभोक्ताओं की करीब 25 करोड़ सरचार्ज की राशि माफ की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *