उज्जैन सिंहस्थ में होमगार्ड ने शून्य दुर्घटना का लक्ष्य प्राप्त किया

उज्जैन में 22 अप्रैल से 21 मई तक चले सिंहस्थ में होमगार्ड ने अपनी सेवाओं में सजगता रखकर शून्य दुर्घटना का लक्ष्य प्राप्त किया है। 

होमगार्ड ने श्रद्धालुओं को सुरक्षा और सुविधा दिये जाने के मकसद से 7 डिवीजनल कमाण्डेंट, 37 डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट, 15 सी.सी., 36 पी.सी., 26 ए.एस.आई., 6 एस.आई., 55 ड्रायवर, 7,176 हिस्क, 924 सी.डी.वी., 1134 प्रायवेट तैराक, 100 एस.डी.ई.आर.एफ., 105 महिला सैनिक इस प्रकार कुल 9,843 कार्मिक अमले की तैनाती की थी। होमगार्ड जवानों ने क्षिप्रा नदी के घाटों पर लगातार चौकसी रखकर श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान की सुविधा उपलब्ध करवायी। दत्त अखाड़ा क्षेत्र में मेला अवधि के दौरान हमेशा भीड़ का दबाव बना रहता था। भीड़ को नियंत्रित करने में भी होमगार्ड के जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

सिंहस्थ के दौरान पंचक्रोशी यात्रा में श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान सुरक्षा प्रदान की गयी। इस दौरान गऊ घाट पर करीब 15 लोगों को गहरे पानी में जाने के कारण सुरक्षित बाहर निकाला गया। होमगार्ड के उल्लेखनीय योगदान के लिये डायरेक्टर जनरल होमगार्ड श्री मैथिलीशरण गुप्त को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *