बम्बई शेयर बाजार में आज लगातार चौथे दिन भी बढ़त का सिलसिला बरकरार है। तीसरे पहर के कारोबार में सेन्सेक्स 236 अंक बढ़कर 26 हजार 603 पर आ गया। शुरूआती कारोबार में सेन्सेक्स अपने कल के बन्द स्तर से 148 अंक की वृद्धि के साथ 26 हजार 515 पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 75 अंक की वृद्धि के साथ 8 हजार 144 पर था। अन्तरबैंक विदेशी मुद्राबाजार में आज डॉलर के मुकाबले रूपया 13 पैसे मजबूत हुआ। एक डॉलर 67 रूपये 4 पैसे का बोला गया।
Related News