उत्तर प्रदेश में महोबा जिले में एक पत्थर की खान में आज हुए विस्फोट में चार मजदूरों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिले के चरखड़ी थाने के अंतर्गत गुढ़ारी गांव में खान में विस्फोट होने से मजदूर मलबे में दब गए। महोबा के जिला मजिस्ट्रेट वीरेश्वर सिंह और पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
Related News