उद्योग मंत्री श्रीमती सिंधिया से मिले इजराईल के निवेशक

उद्योग मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया से इजराईल के मेसर्स एवगॉल प्रायवेट लिमिटेड की संचालक सुश्री तामी हर्षजोन ने मुलाकात कर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।

सुश्री तामी ने जानकारी दी कि कम्पनी प्रदेश में नॉन फेब्रिक का उत्पादन करेगी। एवगॉल इंडिया द्वारा अमेरिका, चीन और रूस के बाद भारत में परियोजना शुरू कर रही है। कम्पनी द्वारा कुल 223 करोड़ के पूँजी निवेश से वेण्डर इकाई की स्थापना प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *