प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास में तेजी लाने की आवश्यकता पर बल दिया है। रेल और सड़कों के महत्वपूर्ण ढॉचागत क्ष्ोत्रों में प्रगति की समीक्षा करते हुए श्री मोदी ने रेलवे प्रणाली के उन्नयन पर बल देते हुए रेल संरचनाओं के उपयोग में विविधता लाने को कहा।
सड़क क्षेत्र की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री ने देश भर में सड़क विकास के विभिन्न माडल के अध्ययन का सुझाव दिया और राजमार्ग निर्माण क्षेत्र में और अधिक निजी निवेश आकर्षित करने के लिए सबसे अच्छी पद्धति अपनाने को कहा।