“ग्रामोदय से भारत उदय” अभियान

‘ग्रामोदय से भारत उदय’ अभियान में जैविक खेती के प्रति किसानों को जागरूक करने के प्रयास से 3.74 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र में जैविक खेती करने पर किसानों ने किसान सभा में सहमति दी। एक माह चले अभियान में इन सभा में 24 लाख से अधिक किसान शामिल हुए।

किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने बताया की खेती-किसानी की दृष्टि से ‘ग्रामोदय से भारत उदय’ अभियान सफल रहा। अभियान में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से 10 लाख 37 हजार ऋणी किसान लाभान्वित किये गये और 4 लाख 87 हजार अऋणी किसान को योजना से जुड़ने की प्रक्रिया के बारे में बताया। श्री बिसेन ने बताया कि किसान सभा में ग्रीड के आधार पर 6 लाख से अधिक मिट्टी के नमूने लिए गए और 2 लाख 36 हजार स्वाइल हेल्थ कार्ड वितरित किए गए।

संकर बीजों को बढ़ावा देने के लिए किसानों को उनके महत्व और उपयोगिता के बारे में बताया गया। क्रॉप रोटेशन और डायवर्सीफिकेशन ऑफ क्रॉप की जानकारी भी दी गई। अभियान के परिणाम भी सामने आ रहे हैं। खरीफ 2016 में लगभग 6 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में उन फसलों को लिया जायेगा जो उस खेत में नहीं ली जाती है। अंतर्वर्तीय फसलें 6 लाख 75 हेक्टेयर क्षेत्र में लेने पर किसानों ने सहमति दी। कृषि विभाग ने खरीफ कृषि और रबी कृषि कार्यशाला पुस्तक किसानों को वितरित की। पूरे अभियान में किसान सभाओं में किसानों से पैदावार बढ़ाने और उनकी आय दोगुनी करने के मुद्दों पर भी चर्चा की गई। किसान सभा में ग्राम पंचायत का वार्षिक प्लान भी तैयार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *